अब 11:30 बजे तक ही चलेंगी स्कूलों में कक्षाएं

गया. जिले में गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डीएम अभिषेक सिंह ने निर्देश जारी किया है कि अब सभी सरकारी व निजी स्कूलों में सुबह 6:30 बजे से 11:30 बजे तक ही पढ़ाई-लिखाई का काम किया जायेगा. हालांकि, पिछले 30 मार्च को भी निर्देश जारी किया गया था कि गर्मी को देखते हुए […]
गया. जिले में गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डीएम अभिषेक सिंह ने निर्देश जारी किया है कि अब सभी सरकारी व निजी स्कूलों में सुबह 6:30 बजे से 11:30 बजे तक ही पढ़ाई-लिखाई का काम किया जायेगा.
हालांकि, पिछले 30 मार्च को भी निर्देश जारी किया गया था कि गर्मी को देखते हुए सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक स्कूल चलेंगे, पर बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी का समय एक घंटा कम कर 11:30 बजे तक ही स्कूल चलाने का निर्देश जारी किया गया है. डीएम ने नये निर्देश का अनुपालन सभी सरकारी व निजी स्कूलों के प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक व संबंधित अधिकारियों को सुनिश्चित करने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










