पतंजलि योगपीठ ने लगाया योग शिविर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 May 2018 5:30 AM (IST)
विज्ञापन

अकोढ़ीगोला : बिसेनीकलां पंचायत के सराव गांव में सोमवार को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में नि:शुल्क पांच दिवसीय योग शिविर लगाया गया, जिसमें महिला पुरुष व बच्चों ने भाग लिया. शिविर में जिला योग प्रचारक हरिनाथ तिवारी ने बताया कि योग जीवन जीने की कला है. इस कला को अपना कर मानव मन व […]
विज्ञापन
अकोढ़ीगोला : बिसेनीकलां पंचायत के सराव गांव में सोमवार को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में नि:शुल्क पांच दिवसीय योग शिविर लगाया गया, जिसमें महिला पुरुष व बच्चों ने भाग लिया. शिविर में जिला योग प्रचारक हरिनाथ तिवारी ने बताया कि योग जीवन जीने की कला है.
इस कला को अपना कर मानव मन व तन से स्वस्थ व सुंदर रह सकता है. उन्होंने योगासन, प्राणायाम, चिकित्सा एक्यूप्रेशर श्वसन क्रिया के माध्यम से ग्रामीणों को लकवा, गठिया, हार्ट, शुगर, जैसी घातक बीमारियों से बचने के गुर सिखाये. स्वच्छता अभियान चला कर गांव के गलियों की साफ-सफाई की गयी. इस मौके पर डाॅ अरुण पांडेय, चंदन कुमार, बंशीधर पांडेय, अनिल पांडेय, अर्चना देवी, शोभा देवी, चंद्रावत देवी, ललिता देवी आदि थीं़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










