बदला माैसम का मिजाज, तेज हवा के साथ बारिश की संभावना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Mar 2018 4:32 AM (IST)
विज्ञापन

गया : चिलचिलाती धूप व गरमी से बेहाल लाेगाें काे शुक्रवार की शाम अचानक माैसम में आये बदलाव से थाेड़ी राहत मिली. आसमान में बादल घिरने के साथ हवा भी तेज बहने लगी. हवा में नमी थी, इससे महसूस हाे रहा था कहीं आस-पास बारिश भी हुई है. शुक्रवार काे गया का अधिकतम तापमान 39.3 […]
विज्ञापन
गया : चिलचिलाती धूप व गरमी से बेहाल लाेगाें काे शुक्रवार की शाम अचानक माैसम में आये बदलाव से थाेड़ी राहत मिली. आसमान में बादल घिरने के साथ हवा भी तेज बहने लगी. हवा में नमी थी, इससे महसूस हाे रहा था कहीं आस-पास बारिश भी हुई है. शुक्रवार काे गया का अधिकतम तापमान 39.3 व न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा. माैसम विज्ञान केंद्र, पटना के डिप्टी डायरेक्टर आनंद शंकर ने बताया कि अगले चार अप्रैल तक माैसम कुछ इसी तरह रहेगा.
आसमान में बादल छाये रहने के साथ हवा चलेगी. बारिश होने की भी संभावना है. उन्हाेंने बताया कि अधिकतम तापमान लुढ़क कर 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास आ सकता है. माैसम में बदलाव से तपिश व चिलचिलाती धूप का असर कम हाेगा. बढ़ रही गर्मी से परेशान लाेगाें काे राहत मिल सकती है. बंगाल की खाड़ी में उठे ज्वार की वजह से तापमान में बदलाव आया है. इसी का असर बिहार के कई हिस्साें में देखने काे मिलेगा. हालांकि जिस कदर तापमान बढ़ रहा था आैर गरमी भी बढ़ रही थी, इससे लाेगाें में बेचैनी थी. मार्च के महीने में 40 डिग्री के आसपास पारा पिछले कई वर्षाें में नहीं गया था. इस बार गरमी का असर ज्यादा महसूस किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










