कार्यपालक सहायकों ने किया सद् बुद्धि महायज्ञ

Published at :31 Mar 2018 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यपालक सहायकों ने किया सद् बुद्धि महायज्ञ

ग्रामीण आवास सेवा संघ का धरना पांचवें दिन भी जारी कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ बढ़ा आक्रोश गया : मांगों को लेकर पिछले पांच दिनों से गांधी मैदान में धरना दे रहे कार्यपालक सहायकों व राज्य ग्रामीण आवास सेवा संघ के सदस्यों ने सरकार को जगाने के लिए शुक्रवार को सद्बुद्धि सद्महायज्ञ किया. इस दौरान […]

विज्ञापन

ग्रामीण आवास सेवा संघ का धरना पांचवें दिन भी जारी

कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ बढ़ा आक्रोश
गया : मांगों को लेकर पिछले पांच दिनों से गांधी मैदान में धरना दे रहे कार्यपालक सहायकों व राज्य ग्रामीण आवास सेवा संघ के सदस्यों ने सरकार को जगाने के लिए शुक्रवार को सद्बुद्धि सद्महायज्ञ किया. इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. साथ ही प्रार्थना की गयी कि नींद में सोयी सरकार जाग जाये. पूरे विधि-विधान से शुरू हुआ यज्ञ सरकार की चेतना जागृत हो भव:, कर्मियों की मांगें पूरी हो भव: जैसे दिलचस्प मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ. इस बीच कार्यपालक सहायकों ने 48 घंटा बीत जाने पर डीएम और निदेशक द्वारा दिया गया पत्र भी जलाया. इनकी मांगों का हम व राजद का समर्थन भी मिला.
इस मौके पर राज्य ग्रामीण अावास संघ के जिलाध्यक्ष आमोद कुमार, शांति वर्द्धन गौतम, रूद्रप्रताप, रेखा कुमारी के साथ ही कार्यपालक सहायक संघ के जिला अध्यक्ष सूरज मिश्रा, जिला सचिव अभिषेक सागर, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार, संतोष कुमार, जिला मीडिया प्रभारी प्रियदर्शन, रोहित रंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश समेत बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन