कर्ज लौटाने के लिए मांगा वक्त, तो चला दीं गोलियां

Published at :29 Mar 2018 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
कर्ज लौटाने के लिए मांगा  वक्त, तो चला दीं गोलियां

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने किया मौके का मुआयना पैसा लौटाने के लिए मांगा था 10 दिनों का समय उधार में लिये थे 25 हजार रुपये 10 हजार लौटा दिये थे बीच-बचाव करने आये व्यक्ति को पैर में लगी गोली गया/टिकारी : थाना क्षेत्र के टेपा गांव में एक व्यक्ति द्वारा कर्ज लौटाने के […]

विज्ञापन

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने किया मौके का मुआयना

पैसा लौटाने के लिए मांगा था
10 दिनों का समय
उधार में लिये थे 25 हजार रुपये
10 हजार लौटा दिये थे
बीच-बचाव करने आये व्यक्ति को पैर में लगी गोली
गया/टिकारी : थाना क्षेत्र के टेपा गांव में एक व्यक्ति द्वारा कर्ज लौटाने के लिए मोहलत मांगे जाने पर ताबड़तोड़ गोली चलाने व एक व्यक्ति के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है. गोलीबारी के दौरान एक व्यक्ति को दाहिने पैर में गोली लग गयी. इससे वह जख्मी हो गये. उन्हें सबसे पहले टिकारी स्थिति अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. घायल की पहचान टेपा निवासी 50 वर्षीय कृष्ण बल्लभ सिंह के रूप में की गयी है.
घायल का इलाज कराने पहुंचे सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने गांव के ही मुकेश कुमार उर्फ मुन्ना से 25 हजार रुपये कर्ज लिया था. बाद में 10 हजार रुपये वापस कर दिया. 15 हजार रुपये के लिए बुधवार की सुबह मुकेश ने फोन किया. फोन पर मुकेश से 10 दिनों का मोहलत मांगी गयी. इस पर मुकेश ने साफ कहा कि पैसा तुरंत चाहिए नहीं, तो अंजाम भुगतना होगा. इस बात पर दोनों के बीच फोन पर ही थोड़ी बहस हो गयी. इसके बाद बुधवार की दोपहर को मुकेश दो अन्य लोगों के साथ घर पर आया और गोलीबारी करने लगा. उन्होंने बताया कि मुकेश ने घर के लोगों को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की. इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे चाचा कृष्ण बल्लभ सिंह को पैर में गोली लग गयी. परिजनों ने बताया कि मुकेश कुमार आपराधिक प्रवृत्ति का है. उसने गोलीबारी करने के बाद धमकी भी दी है कि वह उनके घर के सभी सदस्यों को जान से मार देगा.
यह कहना है पुलिस का
पंचानपुर ओपी प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने बताया कि टेपा गांव में गोलीबारी की सूचना पर पुलिस जांच के लिए मौके पर गयी है. गोलीबारी में घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है. उन्होंने कहा कि घटनास्थल से पर सिर्फ खून के धब्बे मिले हैं. घायल के बयान पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
महावीर जयंती आज जैन मंदिर में तैयारी पूरी
एक नजर आज होनेवाले कार्यक्रमों पर
जैन समाज के प्रवक्ता मुन्ना सरकार ने बताया कि गुरुवार की सुबह छह बजे समाज के लोगों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी. सुबह सात बजे जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का महा मस्ताभिषेक के साथ पूजा अर्चना होगी. सुबह आठ बजे जैन मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जायेगी. सुबह 11 बजे गांधी चौक पर महावीर नवयुवक संघ के द्वारा मिठाई का वितरण होगा. शाम चार बजे महावीर स्वामी का अभिषेक व विशेष पूजा होगी. वहीं शाम सात बजे जैन भवन में सर्वोदय पाठशाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व महिला संगठनों के द्वारा भगवान महावीर को लेकर कार्यक्रम की प्रस्तुति की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन