बोधगया में पार्किंग का ठेका 85.30 लाख में

Published at :27 Mar 2018 2:10 AM (IST)
विज्ञापन
बोधगया में पार्किंग का ठेका 85.30 लाख में

एक लाख में दोमुहान स्थित सब्जी मंडी का व दो लाख 30 हजार में नोड वन स्थित डीलक्स शौचालय का हुआ टेंडर नगर पंचायत कार्यालय में बंदोबस्ती के लिए लगायी गयी बोली बोधगया : बोधगया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित बस स्टैंड व पार्किंग स्थलों का ठेका 85 लाख 30 हजार रुपये में किया गया. वित्तीय […]

विज्ञापन

एक लाख में दोमुहान स्थित सब्जी मंडी का व दो लाख 30 हजार में नोड वन स्थित डीलक्स शौचालय का हुआ टेंडर

नगर पंचायत कार्यालय में बंदोबस्ती के लिए लगायी गयी बोली
बोधगया : बोधगया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित बस स्टैंड व पार्किंग स्थलों का ठेका 85 लाख 30 हजार रुपये में किया गया. वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए बस स्टैंड व पार्किंग स्थलों का ठेका जहानाबाद के रहने वाले शशांक शर्मा मधुकर को मिला और दोमुहान स्थित सब्जी मंडी का ठेका एक लाख रुपये में जितेंद्र कुमार को मिला.नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित डाक में अन्य कई दावेदारों ने भी बोली लगायी, पर सर्वाधिक बोली लगाने वालों को ठेका दिया गया.
सोमवार को बोधगया के नोड वन स्थित डीलक्स शौचालय की बंदोबस्ती मोहम्मद शकील अख्तर को दो लाख 30 हजार में प्राप्त हुआ. इसके अलावा कालचक्र मैदान के सामने स्थित बस स्टैंड पर निर्मित शौचालय, पुरानी बस स्टैंड स्थित डीलक्स शौचालय, बोधगया पीएचसी परिसर स्थित शौचालय व 80 फुट बुद्ध मूर्ति के पास स्थित डीलक्स शौचालय का डाक नहीं हो सका. इनकी बंदोबस्ती अगली तिथि को की जायेगी. हालांकि, वित्तीय वर्ष 2017-18 में बोधगया में बस स्टैंड व पार्किंग का ठेका 55 लाख रुपये में हुई थी.
सैरातों की बंदोबस्ती के वक्त डाक बोलने वालों में क्रमांक एक में राजेंद्र एंड सन्स इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, शिव शंकर, रामस्वरूप यादव, क्रमांक दो में भोला कुमार, मालती देवी व क्रमांक तीन में राजकुमार सिंह भी शामिल हुए. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि सभी बस स्टैंडों व पार्किंग स्थलों पर रेट लिस्ट का बोर्ड लगाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन