चोरी करने के प्रयास में युवक पकड़ाया

मानपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिद्धार्थपुरी मुहल्ले में सोमवार की देर रात दो युवकों ने जयप्रकाश सिंह के मकान में चोरी की नीयत से प्रवेश करने का प्रयास किया. आवाज से घरवाले जग गये. आसपास के लोगों ने चोरों को घेर कर पकड़ने का प्रयास किया. हो-हल्ला के बीच मुहल्लेवालों ने चोर पर गोली […]
मानपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिद्धार्थपुरी मुहल्ले में सोमवार की देर रात दो युवकों ने जयप्रकाश सिंह के मकान में चोरी की नीयत से प्रवेश करने का प्रयास किया. आवाज से घरवाले जग गये. आसपास के लोगों ने चोरों को घेर कर पकड़ने का प्रयास किया. हो-हल्ला के बीच मुहल्लेवालों ने चोर पर गोली भी चलायी. स्थानीय लोगों ने प्रयास कर राहुल कुमार नामक युवक को बाइक के साथ पकड़ लिया. राहुल भुसुंडाबाला पर मुहल्ले के रहनेवाले हैं. युवक अारोप को पुलिस के सामने निराधार बताने लगा है. वह पुलिस को केदार उच्च विद्यालय, तरवां, का छात्र होने की जानकारी दे रहा है. जयप्रकाश सिंह ने थाने को एक आवेदन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










