जमीन विवाद में अपने ही साथी को मारी गोली

Published at :17 Mar 2018 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में अपने ही साथी को मारी गोली

गया : जमीन को लेकर हुए विवाद में कलेर भुईं टोली में एक दोस्त ने अपने ही साथी को गोली मार दी. बताया जाता है कि गोली मारने से पहले दोनों के बीच मेडिकल के पास एक होटल में विवाद हुआ था. उस वक्त दो दोस्तों को समझा-बुझा दिया गया था. शाम को भुंईटोली में […]

विज्ञापन

गया : जमीन को लेकर हुए विवाद में कलेर भुईं टोली में एक दोस्त ने अपने ही साथी को गोली मार दी. बताया जाता है कि गोली मारने से पहले दोनों के बीच मेडिकल के पास एक होटल में विवाद हुआ था. उस वक्त दो दोस्तों को समझा-बुझा दिया गया था. शाम को भुंईटोली में दोनों दोस्त शराब पी रहे थे. शराब पीने के दौरान गोली चली और मेडिकल कॉलेज के पास घुटिया मोड़ के रहनेवाले 36 वर्षीय गुलाब यादव घायल हो गये. घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया.

उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. घटना मेडिकल थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार गुलाब यादव, नीमा के दयानंद यादव, कलेर के केदार सिंह और गुलाब का एक परिजन विक्की कुमार शाम करीब चार बजे कलेर भुईं टोली में एक घर में बैठ कर शराब पी रहे थे. सूत्रों का कहना है कि दोपहर को गुलाब यादव व केदार सिंह के बीच घुटिया मोड़ के पास एक होटल में जमीन को लेकर विवाद हुआ था. दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गयी थी. इसके बाद शाम को कलेर भुईं टोली में गुलाब यादव को गोली मार दी गयी. आसपास के लोगों का कहना है कि गुलाब यादव को गोली लगने के बाद उसे अस्पताल तक केदार सिंह ने ही पहुंचाया और फरार हो गया.

यह कहना है पुलिस का : मेडिकल थानाध्यक्ष लाल बिहारी पासवान ने बताया कि घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है. गोली मारने का आरोप कलेर निवासी केदार सिंह पर लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस केदार सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. केदार सिंह ही गुलाब यादव को अस्पताल पहुंचाया है और उसके बाद फरार हो गया. पुलिस ने केदार सिंह की बाइक व पिस्टल जब्त की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन