नक्सलियों ने किया गणतंत्र दिवस का विरोध, लगाया बैनर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2018 9:00 AM

विज्ञापन

गया : डुमरिया प्रखंड के छकरबंधा थाना क्षेत्र स्थित कचनार गांव के टोला मोरमा में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने गणतंत्र दिवस पर काला दिवस मनाने का बैनर लगाया है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि कचनार गांव के टोला मोरमा के एक पेड़ पर काले रंग का बैनर टांगा गया है. बैनर में गणतंत्र […]

विज्ञापन

गया : डुमरिया प्रखंड के छकरबंधा थाना क्षेत्र स्थित कचनार गांव के टोला मोरमा में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने गणतंत्र दिवस पर काला दिवस मनाने का बैनर लगाया है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि कचनार गांव के टोला मोरमा के एक पेड़ पर काले रंग का बैनर टांगा गया है. बैनर में गणतंत्र दिवस के विरोध में लिखा गया है.

नक्सलियों ने बैनर में लिखा है कि विकास के नाम पर जनता के जंगल व जमीन को हड़पा जा रहा है. देश में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है. लूटपाट व मारपीट का तंत्र रह गया है. छकरबंधा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि नक्सलियों के बैनर टांगने की सूचना मिली है. मामले की सत्यता के लिए चौकीदार को मौके पर भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन