ePaper

17वें करमापा त्रिनले थाय दोरजे पहुंचे बोधगया, हुआ भव्य स्वागत

Updated at : 06 Dec 2017 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
17वें करमापा त्रिनले थाय दोरजे पहुंचे बोधगया, हुआ भव्य स्वागत

बोधगया : बौद्धों के वज्रयान परंपरा के धर्म गुरु 17वें ग्यालवा करमापा त्रिनले थाय दोरजे बुधवार को दोपहर बाद बोधगया पहुंचे. दिल्ली से एयर इंडिया के विमान से गया पहुंचे करमापा का पहले गया एयरपोर्ट पर वरीय लामाओं ने स्वागत किया व बाद में बोधगया स्थित कर्मा मंदिर परिसर में करमापा की अगवानी पारंपरिक तरीके […]

विज्ञापन

बोधगया : बौद्धों के वज्रयान परंपरा के धर्म गुरु 17वें ग्यालवा करमापा त्रिनले थाय दोरजे बुधवार को दोपहर बाद बोधगया पहुंचे. दिल्ली से एयर इंडिया के विमान से गया पहुंचे करमापा का पहले गया एयरपोर्ट पर वरीय लामाओं ने स्वागत किया व बाद में बोधगया स्थित कर्मा मंदिर परिसर में करमापा की अगवानी पारंपरिक तरीके से लामाओं व करमापा के अनुयायियों ने की.

करमापा के आगमन पर बौद्ध लामाओं ने तुरही व डंका बजा कर स्वागत किया व अनुयायियों ने हाथों में खादा लेकर करमापा को नमन किया. इस अवसर पर कर्मा मंदिर परिसर में विदेशी अनुयायियों की भी उपस्थिति रही. दो घंटे तक कर्मा मंदिर में समय व्यतीत करने के बाद करीब पांच बजे करमापा महाबोधि होटल एंड रिसॉर्ट पहुंचे. यहां आगामी 16 दिसंबर से महाबोधि मंदिर परिसर में आयोजित काग्यू मोनलम चेन्मो के आयोजनकर्ताओं से बातचीत की. इसके बाद वापस कर्मा मंदिर में रात्रि विश्राम किया.

सूचना के मुताबिक गुरुवार की सुबह करमापा के महाबोधि मंदिर पहुंचने की संभावना है. उल्लेखनीय है कि 16 दिसंबर से महाबोधि मंदिर में विश्व शांति के लिए आयोजित काग्यू मोनलम चेन्मो का करमापा नेतृत्व करेंगे व इस दौरान श्रद्धालुओं व अनुयायियों को प्रवचन भी देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन