जन अधिकार पार्टी के युवा अध्यक्ष ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में दौड़ाया स्कार्पियो, मामला दर्ज कर कार्रवाई का आदेश

गया : बिहार में गयाकेइमामगंज में शनिवारकी रात जन अधिकार पार्टी के युवा अध्यक्ष भवानी सिंह ने दबंगई दिखाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी दौड़ा दिया.जिससे अफरातफरी का माहौलकायमहो गया. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों नेइधर-उधर भागकर किसी तरह से अपनी जान बचायी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिटी एसपी ने मामले पर […]
गया : बिहार में गयाकेइमामगंज में शनिवारकी रात जन अधिकार पार्टी के युवा अध्यक्ष भवानी सिंह ने दबंगई दिखाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी दौड़ा दिया.जिससे अफरातफरी का माहौलकायमहो गया. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों नेइधर-उधर भागकर किसी तरह से अपनी जान बचायी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिटी एसपी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए इमामगंज थाना प्रभारी को जांच का आदेश दिया है. सिटी एसपी ने गाड़ी मालिक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई का भी आदेश दिया है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दशमी के अवसर परसांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम के शुरू होने के तीन-चार घंटे के बाद भवानीसिंहवहां पहुंचे. लोगों ने कहा कि भवानीसिंह नशे में धुत थेऔर स्कॉर्पियो गाड़ीको सीधे कार्यक्रम में दौड़ा दिये. इस दौरान कई कुर्सियां टूटगयी और अफरातफरी मच गयी. लोग लोग इधर-उधर भागने लगे. भवानी के दबंगई के कारण कार्यक्रम आयोजन करने वाले और स्थानीय लोगों ने डर के कारण पुलिस से शिकायत भी दर्ज नहीं करायी है.
बतायाजाता है कि घटना के दौरान भवानीसिंह खुद स्कार्पियो गाड़ी चला रहे थे. मौके पर मौजूदकुछ ग्रामीणों ने छुपकर पूरे घटना का वीडियो बना लिया. वहीं, पुलिस का कहनाथा कि शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई होगी.
ये भी पढ़ें… बिहार : सीवान में राजद नेता की हत्या के अारोपी राजा खान को भीड़ ने पीट-पीटकर मारा डाला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










