निगम की स्टैंडिंग कमेटी के गठन को लेकर उलझन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jun 2017 6:04 AM (IST)
विज्ञापन

नगर सरकार. विभाग की ओर से एक सप्ताह का समय गया : मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव संपन्न होने के बाद अब पार्षदों ने स्टैंडिंग कमेटी में जगह पाने की कवायद शुरू कर दी है. मेयर पद पर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान के निर्विरोध निर्वाचन से यह साफ हो गया है कि सभी […]
विज्ञापन
नगर सरकार. विभाग की ओर से एक सप्ताह का समय
गया : मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव संपन्न होने के बाद अब पार्षदों ने स्टैंडिंग कमेटी में जगह पाने की कवायद शुरू कर दी है. मेयर पद पर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान के निर्विरोध निर्वाचन से यह साफ हो गया है कि सभी 53 पार्षदों ने बड़ी उम्मीद के साथ ही इनका चयन किया है. निगम को सुचारु रूप से चलाने के लिए एक सप्ताह के अंदर ही स्टैंडिंग कमेटी का गठन करना होगा. जानकार बताते हैं कि इसमें किन पार्षदों को रखना है, यह मेयर का विशेषाधिकार होता है. सभी पार्षदों को स्टैंडिंग गठन के बल पर संतुष्ट करना कठिन साबित होगा. लगभग पार्षद स्टैंडिंग कमेटी में जगह पाने की चाहत रखे बैठे हैं.
कमेटी में महज सात पार्षदों को ही जगह मिलनी है. कमेटी में मेयर, नगर आयुक्त व डिप्टी मेयर पदेन सदस्य होते हैं. बात के क्रम में कुछ पार्षदों ने कहा कि वार्ड में योजनाओं में हिस्सेदारी के नाम पर मेयर का समर्थन किया है. लेकिन, सबसे अधिक उलझन डिप्टी मेयर चुनाव में विरोधी खेमे को समर्थन देनेवाले दो पार्षदों को लेकर है. ऐसे में शक की सूई कई पार्षदों पर जा रही है. सूत्रों की बात माने, तो इसको लेकर मंथन चल रहा है. साथ ही इस पर भी चर्चा हो रही है कि किन पार्षदों को स्टैंडिंग में रखा जाये, जो पांच वर्ष तक सौहार्दपूर्ण माहौल में शहर के विकास को गति दे सकें.
शहर के लोगों के लिए पांच प्रमुख वादे
मेयर के पांच वादे
1. शहर में पेयजल की समस्या को दूर करना
2. बेहतर सफाई व्यवस्था उपलब्ध कराना
3. वार्डों में जनता दरबार लगा कर समस्याओं का समाधान करना
4. ड्रेनेज सिस्टम में सुधार करना
5. सभी वार्डों में जरूरतमंदों को पक्का मकान देना
डिप्टी मेयर के पांच वादे
1. दिग्घी तालाब का सौंदर्यीकरण कर वोटिंग शुरू कराना
2. श्मशान घाट का नवनिर्माण करना
3. घर-घर तक नल का जल पहुंचाना
4. कच्चे नाली का पक्कीकरण करना
5. रोपवे व चिल्ड्रेन पार्क बनाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










