प्री मॉनसून की बारिश में भीगा शहर, मिली राहत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jun 2017 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

गया : चिलचिलाती धूप व गरमी से बेहाल लाेगाें काे बुधवार की दाेपहर हुई बारिश से राहत मिली, लेकिन बारिश के समाप्त हाेते ही ऊमस से लाेग परेशान दिखे. पिछले दिनाें की अपेक्षा तापमान में गिरावट नहीं आयी. माैसम विज्ञान केंद्र के अधिकारी के मुताबिक, बुधवार की दाेपहर 24.8 मिलीमीटर बारिश हुई. बारिश के बाद […]
विज्ञापन
गया : चिलचिलाती धूप व गरमी से बेहाल लाेगाें काे बुधवार की दाेपहर हुई बारिश से राहत मिली, लेकिन बारिश के समाप्त हाेते ही ऊमस से लाेग परेशान दिखे. पिछले दिनाें की अपेक्षा तापमान में गिरावट नहीं आयी. माैसम विज्ञान केंद्र के अधिकारी के मुताबिक, बुधवार की दाेपहर 24.8 मिलीमीटर बारिश हुई. बारिश के बाद शहर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मंगलवार काे अधिकतम 35.1 डिग्री व न्यूनतम 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. साेमवार काे अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था. माैसम विज्ञानी ने बताया कि गुरुवार को भी बारिश की संभावना है.
आसमान में बादल छाये रहेंगे. हवा का दबाव कम हाेते ही बारिश शुरू हाे जायेगी. मॉनसून के आगाज के साथ किसान अपने खेताें में खरीफ फसल की तैयारी में जुट गये हैं. इधर, बारिश ने शहर में साफ-सफाई की पाेल खाेल कर रख दी. शहर के अधिकतर सड़काें पर मामूली बारिश से ही जलजमाव हाे गया. नालियां भरी हैं, जिसकी वजह से पानी की निकासी नहीं हाे पा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










