मेनका गांव में ठनके से 10 वर्षीय बच्ची की मौत
Published by :ROHIT KUMAR SINGH
Published at :09 Apr 2025 7:58 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड के मेनका गांव में संतोष पासवान की 10 वर्षीय पुत्री सुप्रिया कुमारी की मौत ठनका से हो गयी.
विज्ञापन
बांकेबाजार.
प्रखंड के मेनका गांव में संतोष पासवान की 10 वर्षीय पुत्री सुप्रिया कुमारी की मौत ठनका से हो गयी. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुप्रिया कुमारी अपनी दादी के साथ बधार में गेहूं के बोझे बांधने गयी थी. उस दौरान तेज कड़क के साथ बगल में ही ठनका गिरा. जिससे वह झुलस गयी. परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांकेबाजार में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




