देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में पांचों बिहार के, सूची में टॉप पर पहुंचा यह जिला, देखें लिस्ट

Published at :15 Dec 2022 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में पांचों बिहार के, सूची में टॉप पर पहुंचा यह जिला, देखें लिस्ट

400 से ज्यादा एक्यूआइ प्रदूषण का खतरनाक स्तर माना जाता है. यह मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक होता है. बुधवार के आंकड़ों के मुताबिक पूर्णिया के बाद देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर दरभंगा रहा है

विज्ञापन

पटना: बिहार के शहर देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में टॉप पर हैं. बुधवार को केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित टॉप पांच शहरों में पांचों बिहार के हैं. इसमें देश भर में सबसे ज्यादा प्रदूषित पूर्णिया में है, जिसका एक्यूआइ 450 दर्ज किया गया है.

पटना का एक्यूआइ 347 रहा

पटना का एक्यूआइ बुधवार को 347 रहा है. शहर में डीआरएम कार्यालय के पास का एक्यूआइ 335, गवर्नमेंट हाइ सकूल शिकारपुर, पटना सिटी के पास का एक्यूआइ 320, तारामंडल् के पास का एक्यूआइ 340, राजवंशी नगर के पास का एक्यूआइ 337, समनपुरा के पास का एक्यूआइ 365 दर्ज किया गया है. लंबे समय के बाद पटना के समनपुरा का प्रदूषण पहले से थोड़ा कम हुआ है. यहां प्रदूषण खतरनाक स्तर से नीचे आकर बेहद खराब स्तर तक आ गया है.

400 से ज्यादा एक्यूआइ को माना जाता है खतरनाक स्तर

400 से ज्यादा एक्यूआइ प्रदूषण का खतरनाक स्तर माना जाता है. यह मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक होता है. बुधवार के आंकड़ों के मुताबिक पूर्णिया के बाद देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर दरभंगा रहा है जहां एक्यूआइ 446 रहा है. तीसरे स्थान पर बेतिया है जिसका एक्यूआइ 439 था. 421 एक्यूआइ के साथ बेगूसराय चौथे और 420 एक्यूआइ वाला कटिहार देश का पांचवा सबसे प्रदूषित शहर रहा है.

इसके साथ ही राज्य का अररिया, भागलपुर, बिहारशरीफ, छपरा, किशनगंज, मोतिहारी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, समस्तीपुर, सीवान का एक्यूआइ 300 से अधिक रहा है. इस तरह से इन शहरों की हवा बेहद खराब स्तर पर पहुंच गयी है. हवा का ये प्रदूषण स्वस्थ्य व्यक्ति को भी बीमार कर सकता है.

शहर-एक्यूआइ

  • पूर्णिया : 450

  • दरभंगा : 446

  • बेतिया : 439

  • बेगूसराय : 421

  • कटिहार : 420

  • पटना : 347

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन