14 दिनों से परमिट के इंतजार में खड़ी हैं पांच नयी बसें, होली से पहले परिचालन की उम्मीद
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Mar 2021 11:02 AM
परिवहन विभाग की ओर से एक इलेक्ट्रिक बस सहित 16 नयी बसें बिहार राज्य पथ परिवहन निगम लिमिटेड मुजफ्फरपुर को उपलब्ध करायी गयी हैं. एक बस अभी उपलब्ध नहीं हो पायी है.
मुजफ्फरपुर. परिवहन विभाग की ओर से एक इलेक्ट्रिक बस सहित 16 नयी बसें बिहार राज्य पथ परिवहन निगम लिमिटेड मुजफ्फरपुर को उपलब्ध करायी गयी हैं. एक बस अभी उपलब्ध नहीं हो पायी है.
जो 14 नयी बसें आयी हैं, उसमें से नौ का परिचालन धीरे-धीरे शुरू हुआ है, जबकि पांच लंबी दूरी की बसें परमिट के इंतजार में डीपो में खड़ी हैं. तीन मार्च को सभी बसें इमलीचट्टी स्थित स्टैंड पहुंची थीं, लेकिन 14 दिन बीतने के बाद भी पांच बसें परमिट के इंतजार में खड़ी हैं.
ये लंबी दूरी की बसें हैं, जिसका परमिट स्टेट ट्रांसपोर्ट ऑथरिटी से जारी होता है. इनमें सिलीगुड़ी, जनकपुर, भेजा रूट की बस शामिल है. बीएसआरटीसी के अधिकारियों की मानें, तो परमिट का काम लगभग पूरा हो चुका है.
अगले तीन-चार दिनों में सभी बसों का परिचालन निर्धारित रूट पर शुरू कर दिया जायेगा. बीएसआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार पांडेय ने कहा कि परमिट के इंतजार में कुछ बसें खड़ी हैं जिनका परिचालन जल्द शुरू होगा. तीन दिन में किराये की नयी सूची भी जारी हो जायेगी.
-
पटना-मुजफ्फरपुर-सिलीगुड़ी-2 बस
-
पटना-मुजफ्फरपुर-जनकपुर-2 बस
-
पटना-मुजफ्फरपुर-भेजा-1
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










