बिहार: प्रेम प्रसंग में होमगार्ड जवान की बेटी को लेकर भागा युवक, गुस्साए परिजनों ने लड़के की मां को मारी गोली

Updated at : 09 Jul 2023 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार: प्रेम प्रसंग में होमगार्ड जवान की बेटी को लेकर भागा युवक, गुस्साए परिजनों ने लड़के की मां को मारी गोली

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले में प्रेम प्रसंग में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया. वहीं इस बीच लड़की के परिजनों ने लड़के के मां को गोली मार दी. महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

भागलपुर में एक युवक ने नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसे लेकर फरार हो गया. इस घटना से लड़की के परिजन इस कदर गुस्से में आए कि उन्होंने लड़के की मां को गोली मार दी. महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. लड़की के पिता होमगार्ड जवान हैं. उसके साले पर गोली चलाने का आरोप है. मामला खरीक स्थित नदी थाना क्षेत्र के ढ़ोढ़िया गांव का है.

लड़के के मां को मारी गोली, हालत नाजुक

ढ़ोढ़िया गांव में प्रेम प्रसंग में नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने के विवाद में गोलीबारी का मामला सामने आया है. लड़के की मां को गोली मारी गयी है. घायल महिला सहदेव यादव की 45 वर्षीय पत्नी माली देवी है. गोली महिला के पंजरे में लगी है.उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया. जहां उसकी स्थित नाजुक बनी हुई है.

होमगार्ड जवान की बेटी के अपहरण का आरोप

नदी थाना क्षेत्र की पुलिस ने मामले को लेकर पूछताछ की. बताया गया कि होमगार्ड जवान फुटुश यादव की नाबालिग पुत्री अचानक घर से फरार हो गयी. प्रेम प्रसंग में अपहरण का आरोप घायल महिला माली देवी के छोटे पुत्र रिपुल यादव के ऊपर है. लड़की के परिजनों द्वारा लड़की की बरामदगी के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था. नाबालिग के अपहरण की प्राथमिकी नदी थाने में शुक्रवार को दर्ज करायी गयी थी.

Also Read: बिहार: भांजे के साथ फरार 2 बच्चों की मां 4 महीने बाद लौटी घर, पति ने नहीं दी एंट्री तो जानिए क्या किया…
होमगार्ड के साले पर गोली चलाने का आरोप

घायल महिला माली देवी के परिजनों का दावा है कि लड़की ने ही लड़के के ऊपर भागने का दबाव बनाया. वहीं गोलीबारी की घटना को लेकर बताया कि सुबह में माली देवी अपने बासा पर गाय को चारा दे रही थी. इसी दौरान होमगार्ड जवान फुटुश यादव का साला सूरज यादव आया. वह गाली गलौज करने लगा. जब तक माली देवी कुछ समझ पाती तब तक सूरज यादव ने उसे गोली मार दी. गोलीबारी में सहयोग करने को लेकर कई अन्य लोगों पर भी आरोप हैं.

आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

नदी थाना के थानाध्यक्ष मुकंद मुरारी ने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में पूछताछ की है. घायल महिला इलाजरत है. प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन