Bihar Crime News: पटना में बेखौफ अपराधियों ने युवती को दिनदहाड़े मारी गोली, मौत

Published at :24 Nov 2021 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Crime News:  पटना में बेखौफ अपराधियों ने युवती को दिनदहाड़े मारी गोली, मौत

Bihar Crime News अपराधियों ने एक युवती को गोली मारकर हत्या की है. युवती का शव जब्तकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार में क्राइम की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है. पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक युवती को गोली मार कर हत्या कर दी. अपराधियों ने युवती पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे युवती की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इसके बाद अपराधियों ने हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये. यह घटना पटना के थाना क्षेत्र के डीहरा शेखपुरा की है.

जानकारी के अनुसार युवती के आने के इंतजार में पहले से अपराधियों ने घात लगाए बैठे थे. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है. फिलहाल मृत युवती की पहचान नहीं हो पायी है. स्थानीय लोगों ने आशंका जता रहे है कि कहीं प्रेम-प्रसंग का मामला तो नहीं न है. हो सकता है कि ब्वॉयफ्रेंड ने ही युवती को गोली मार कर हत्या की होगी.

वहीं घटना की पुष्टि करने हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि एक युवती की मौत की सूचना मिली है. अपराधियों ने एक युवती को गोली मारकर हत्या की है. युवती का शव जब्तकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन