ePaper

जिले में मिले आठ कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा पहुंचा तीन हजार पार

Updated at : 28 Sep 2020 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में मिले आठ कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा पहुंचा तीन हजार पार

selective focus of scientist holding sample with coronavirus test lettering near test tubes isolated on white

आरा : जिले में लोगों की लापरवाही के कारण कोरोना का कहर अभी भी जारी है. हालांकि जांच की रफ्तार तेज कर दी गयी है.

विज्ञापन

आरा : जिले में लोगों की लापरवाही के कारण कोरोना का कहर अभी भी जारी है. हालांकि जांच की रफ्तार तेज कर दी गयी है. सोमवार को आयी जांच रिपोर्ट में आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पा गये. जबकि 1450 से ऊपर लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं. अभी भी 1500 सौ ऊपर लोग एक्टिव हैं.

इस तरह भोजपुर जिले में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा तीन हजार पार कर चुका है. प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूरे जिले में 4354 लोगों की जांच की गयी, जिसमें आठ लोग पॉजिटिव पाये गये. जिन-जिन जगहों पर कोरोना संक्रमित लोग पाये गये हैं,

उन जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया गया. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार प्रखंड व पंचायत स्तर पर भी जांच की जा रही है. इधर जिला पदाधिकारी रौशन कुशवाहा द्वारा एक बैठक कर सिविल सर्जन को आदेश दिया गया है कि जिला से लेकर प्रखंड तक जांच की रफ्तार तेज होनी चाहिए.

अधिक से अधिक लोगों की जांच होनी चाहिए, ताकि जिले मे कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या का पता चल सके और कम हो. सभी लोगों को होम आइसोलेट के बदले आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किया जाये.

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन