Bihar Durga Puja Live: चारों तरफ भक्तिमय माहौल, आज चढ़ाएं नारियल और श्वेत अपराजिता
Bihar Durga Puja Live: मां आदिशक्ति का महापर्व शारदीय नवरात्र सोमवार को कलश स्थापना के साथ शुरू हो गया. पूजा पंडालों, घरों, देवी मंदिरों व शहर के कई अन्य मंदिरों में भी कलश स्थापित कर श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू किया गया है. बिहार में दुर्गा पूजा की अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहे प्रभात खबर…
भक्तों ने आज ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की
शारदीय नवरात्र शुरू होते ही लोग मां की भक्ति में डूब गये है. पातेपुर के मंडई डीह गांव स्थित मनोकामना सिद्धि देवी मंदिर में पूरे विधि विधान के साथ कलश स्थापन कर मां भगवती की पूजा-अर्चना की. भक्तों ने आज दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की.
गंगास्नान कर श्रद्धालुओं ने की पूजा
शारदीय नवरात्र पूजा शुरू हो गया है. नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार की सुबह भी मुंगेर राजघाट पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. गंगा स्नान के बाद मुंगेर के कुरहा, पंचवीर, मल्हीपुर, चौकी, रहुआ, सनहा आदि जगहों पर मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा की.
आकर्षक तरीके से सजाये गये हैं देवी मंदिर
गोपालगंज के मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के रामदिरी लवहरचक सार्वजनिक बड़ी दुर्गा मंदिर एवं लवहरचक पुरानी सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, सिहमा बड़ी दुर्गा मंदिर, सिहमा डीह दुर्गा मंदिर, महाजी दुर्गा मंदिर, रामदीरी नकटी दुर्गा मंदिर, जगतपुरा दुर्गा मंदिर समेत अन्य जगहों पर आकर्षक तरीके से देवी मंदिर को सजाये गये हैं.
आज चढ़ाएं नारियल और श्वेत अपराजिता
थावे की माता दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है. मां सिंहासिनी के दरबार में नवरात्र के दूसरे दिन मां को श्वेत अपराजिता और नारियल चढ़ाएं. मां आपके कष्टों को दूर कर आरोग्य, सुख, शांति समृद्धि देती हैं.
चारों तरफ भक्तिमय माहौल
नवरात्रि शुरू हो गयी है. हर जगह भक्तिमय का माहौल बना हुआ है. पूजा पंडाल के निर्माण और सजावट, मूर्ति निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है. सप्तमी तिथि को मां का पट खुलते ही पूजा पंडालों में प्रसाद का वितरण शुरू हो जाएगी. सभी लोग अपने-अपने घरों में देवी की पूजा आराधना कर रहे है.
जोगवा-जोगिनिया के नाम से प्रसिद्ध है रानीपुर काली स्थान
पटना सिटी में जोगवा-जोगिनिया नाम से प्रसिद्ध रानीपुर काली स्थान में 171 वर्षों से काली की प्रतिमा स्थापित हो रही है. हालांकि गांव वालों के सहयोग से यहां स्थायी तौर पर काली की प्रतिमा स्थापित की गयी. यहां बजरंगबली, लक्ष्मी माता, विष्णु व शिव मंदिर का भी निर्माण कराया गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए