DU Admissions 2022: बिहार के 10 हजार छात्रों के इंतजार जल्द होगा खत्म, इस तारीख को आ सकती है कटऑफ लिस्ट
DU Admissions 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में प्रवेश के लिए CUCET UG परिणाम जारी होने के साथ ही एडमिशन की दौड़ शुरू हो गयी है. बताया जा रहा है कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए पहली कटऑफ लिस्ट अक्टूबर महीने में जारी हो सकती है.
DU Admissions 2022 दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में प्रवेश के लिए CUCET UG परिणाम जारी होने के साथ ही एडमिशन की दौड़ शुरू हो गयी है. बिहार के करीब दस हजार से ज्यादा छात्रों ने DU में एडमिशन के लिए आवेदन दिया है. परिणाम आने के बाद से छात्रों की बेचैनी बढ़ गयी है. अब बताया जा रहा है कि शैक्षणिक वर्ष 2022–2023 के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट 10 अक्टूबर को विवि के द्वारा जारी किया जा सकता है. पहले कटऑफ लिस्ट में दिल्ली विवि के कॉलेज जैसे लेडी श्री राम कॉलेज, एसआरसीसी, हंसराज कॉलेज, रामजस कॉलेज, किरोड़ी मल कॉलेज, रामानुजन कॉलेज, जीसस एंड मैरी कॉलेज, देशबंधु कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों का कटऑफ जारी किया जाएगा. विशेष जानकारी admission.uod.ac.in पर देखी जा सकती है.
DU Admissions के लिए पहला कटऑफ को लेकर संभावना जताई जा रही है कि ये 99.30 प्रतिशत से ज्यादा होगा. पिछले वर्ष पहला कटऑफ लिस्ट 99.37 प्रतिशत रहा था. पहली कटऑफ लिस्ट में आने वाले उम्मीदवार को एडमिशन के लिए विवि की तरफ से पर्याप्त समय दिया जाएगा. कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के माध्यम से प्रवेश तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा. जानकार बताते हैं कि आवेदन करने वाले छात्रों को सबसे पहले अपना एडमिशन मिल रहे कोर्स में ले लेना चाहिए. इसके बाद विवि के अन्य कॉलेज या कोर्स के लिए ट्राई कर सकते हैं.
दिल्ली विवि में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों को एडमिशन के लिए लगने वाले सभी डॉक्यूमेंट की तैयारी अभी से कर लेनी चाहिए. इसके साथ ही, एडमिशन की पूरी प्रक्रिया की समझ होना भी जरूरी है. कटऑफ में आने वाले अभ्यर्थी को पहले फेज में रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा. इसके बाद छात्र को सीयूईटी यूजी 2022 का रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को पोर्टल पर अपना सीयूईटी स्कोर अपलोड करना होगा. आखिरी फेज में अभ्यर्थी की कॉउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










