गया में नशे में धुत बाप ने धारदार हथियार से की बेटी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jul 2022 8:55 AM
गया के नक्सल प्रभावित डुमरिया प्रखंड की कोलहुबार पंचायत के सोनपुरा गांव के मटहा टोले में शराब के नशे में धुत बाप ने अपनी ही बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. मृतका की पहचान हेमंत साव की पुत्री अर्चना कुमारी उर्फ तेतरी (16 वर्ष) के रूप में की गयी है. यह घटना शनिवार की देर रात की है.
डुमरिया (गया).गया के नक्सल प्रभावित डुमरिया प्रखंड की कोलहुबार पंचायत के सोनपुरा गांव के मटहा टोले में शराब के नशे में धुत बाप ने अपनी ही बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. मृतका की पहचान हेमंत साव की पुत्री अर्चना कुमारी उर्फ तेतरी (16 वर्ष) के रूप में की गयी है. यह घटना शनिवार की देर रात की है.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपित बाप को गिरफ्तार किया है. घटना के मूल कारणों का पता नहीं चल सका है. मृतका के कपड़े अस्तव्यस्त होने और पिता के नशे में होने से आशंका जतायी जा रही है कि उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ होगा. ग्रामीणों के अनुसार, घर में पिता व पुत्री ही थी. देर रात तक पिता व पुत्री में नोक-झाेंक भी शराब पीने को लेकर हुआ था.
हत्या का खुलासा रविवार की सुबह तब हुआ, जब गांव की महिलाओं को हत्याराेपित पिता ने ही खुद यह कहा कि मेरी बेटी जाग नहीं रही है. महिलाएं उसे जगाने गयीं, तो देखा कि वह मरी पड़ी है. उसके कपड़े अस्तव्यस्त हैं. महिलाओं ने गांव के लोगों को इस घटना की सूचना दी. गांव की महिलाओं व पुरुषों का कहना है कि मारी गयी लड़की के चरित्र पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता था.
वह 10वीं पढ़ रही थी और 2023 में मैट्रिक की परीक्षा देनेवाली थी. उसके दो भाई हैं, जो दूसरे प्रदेश में कामकाज करते हैं. एक भाई की शादी हो चुकी है और उसकी भाभी शुक्रवार को ही अपने मायके गयी थी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित बाप को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










