मोतिहारी में सुबह-सुबह डबल मर्डर, बाइक से जा रहे दो सगे भाइयों की सरेराह हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2022 11:35 AM
अपराधियों ने बुधवार की सुबह मोतिहारी में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बेखौफ अपराधियों ने बुधवार की सुबह-सुबह डबल मर्डर कर के पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है. बताया जाता है कि बुधवार की सुबह दो सगे भाइयों को अपराधियों ने मौत के घाट उतार दिया.
मोतिहारी. अपराधियों ने बुधवार की सुबह मोतिहारी में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बेखौफ अपराधियों ने बुधवार की सुबह-सुबह डबल मर्डर कर के पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है. बताया जाता है कि बुधवार की सुबह दो सगे भाइयों को अपराधियों ने मौत के घाट उतार दिया.
अपराधियों की दोनों भाइयों की हत्या उस वक्त की जब दोनों भाई बाइक पर सवार होकर अपने काम से दफ्तर जा रहे थे. इस घटना में दोनों भाइयों की घटनास्थल पर मौत हो गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है.
घटना कोटवा थाना क्षेत्र के बनवीरवा पुल के पास की बतायी जा रही है. मृतकों की पहचान कोटवा थाना के जसौली पट्टी गांव के मोहन कुमार और सोहन कुमार के रूप में की गयी. दोनों सगे भाई बताये जा रहे हैं.
इधर, दो सगे भाइयों की हत्या की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. दोहरे हत्या की इस वारदात ने पूरे गांव में मातम फैला दिया. लोगों का कहना है कि दोनों भाई किसी निजी फाइनेंस कंपनी में काम करते थे और रोज की तरह बुधवार की भी एक ही बाइक से दोनों दफ्तर जा रहे थे. हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है.
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटनास्थल पर आसपास सहित गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. पुलिस का कहना है कि हत्या की इस घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है, इसका पता अब तक नहीं लग सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










