Corona Positive: लंदन से लौटे यात्री में मिला डेल्टा वेरिएंट, पटना से दिल्ली भेजे गये 27 सैंपल

Published at :07 Dec 2021 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
Corona Positive: लंदन से लौटे यात्री में मिला डेल्टा वेरिएंट, पटना से दिल्ली भेजे गये 27 सैंपल

Corona Positive पटना एयरपोर्ट पर सोमवार को 75 हवाई यात्रियो का रैपिड एंटीजन जांच की गयी. ये ऐसे हवाई यात्री थे जो घरेलू उड़ानों से किसी दूसरे राज्य से पटना आये थे, लेकिन उनके पास 72 घंटे के भीतर की आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं थी.

विज्ञापन

Corona Positive: बिहार के राजधानी पटना के एक निजी अस्ताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज का सैंपल जिनोम सिक्वेसिंग में डेल्टा वेरिएंट निकला. इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना में उसके सैंपल की जिनोम सिक्वेसिंग करायी गयी थी. इधर स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को राज्य के 27 कोरोना संकमितों के जीनोम सिक्वेसिंग के लिए सैपल दिल्ली भेज दिया है.

इसमे दो विदेश से लौटने वाले यात्री का सैपल भी शामिल है. एक मंगोलिया का यात्री है, जिसकी गया में जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी थी और दूसरा व्यक्ति गोपालगंज का रहने वाला है. राज्य में विदेश की यात्रा करने वाले कुल 1190 लोगों का सैंपल लेकर जांच करायी जा रही है.

पटना मे मिले छह कोरोना पॉजिटिव

पटना मे सोमवार को छह कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है. पहले रविवार को चार पॉजिटिव मिले थे. राज्य मे अभी कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन नहीं मिला है. पिछले दिनों दुबई से लौट कर आये दो लोगों का सैंपल जिनोम सिक्वेसिंग के लिए आइजीआइएमएस लैब मे भेजा गया है. रिपोर्ट कुछ दिनों में आयेगी.

75 यात्रियों का एंटीजन टेस्ट हुआ

पटना . पटना एयरपोर्ट पर सोमवार को 75 हवाई यात्रियो का रैपिड एंटीजन जांच की गयी. ये ऐसे हवाई यात्री थे जो घरेलू उड़ानों से किसी दूसरे राज्य से पटना आये थे, लेकिन उनके पास 72 घंटे के भीतर की आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं थी. 45 अन्य हवाई यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच भी की गयी.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन