Darbhanga News: महिला को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, थाना में दिया आवेदन

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:आम के पेड़ से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी.

विज्ञापन

Darbhanga News: अलीनगर. गोसवा गांव की एक महिला रविवार की दोपहर करीब एक बजे बकरी चराने निकली थी. इसी दौरान पकड़ी निवासी मोहन यादव के ओल के पेड़ का पत्ता बकरी के खा लेने पर मोहन ने गाली-गलौज देते हुए 45 वर्षीया महिला फुलिया देवी पर प्रहार कर दिया. आम के पेड़ से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. वहीं उसके पति भीखर मुखिया घटनास्थल पर पहुंचे तो उनकी भी पिटाई कर दी. कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया. परिजन पीड़िता को स्थानीय पीएचसी ले गये, जहां वह इलाजरत है. इसे लेकर पीड़िता की ओर से थाना में आवेदन दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन