Darbhanga News: ट्रेन से महिला गायब, तलाश में दरभंगा से कोलकाता तक भटक रहा पति

Updated at : 17 Feb 2025 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

Darbhanga News: विशनपुर निवासी सुधीर सिंह की पत्नी सीमा सिंह 19 दिनों बाद भी नहीं पहुंची है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. पति के बुलावे पर जमीन के कागजात लेकर कोलकाता के लिए रवाना हुई मोरो थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी सुधीर सिंह की पत्नी सीमा सिंह 19 दिनों बाद भी नहीं पहुंची है. पति दरभंगा, समस्तीपुर से लेकर कोलकाता तक पत्नी के तलाश में भटक रहे हैं. कहीं पता नहीं चल रहा है. इसे लेकर मोरो थाना के साथ पीड़ित सुधीर ने गत शनिवार को सिटी एसपी को भी आवेदन दिया है. पीड़ित सुधीर के अनुसार वह कोलकाता के सोनारपुर में रहकर मजदूरी करता है. इस बीच यहां जमीन सर्वे आरंभ होने पर अपनी पत्नी को जमीन का कागजात लेकर कोलकाता बुलाया. वह गत 29 जनवरी को यहां से रवाना हुई. वह जयनगर से सियालदह जानेवाली गंगासागर एक्सप्रेस में सवार हुई. समस्तीपुर के बाद उसका पता नहीं चल पाया. अगले दिन ट्रेन पहुंची लेकिन उसमें पत्नी नहीं थी. उसके मोबाइल पर भी उसी दिन से संपर्क नहीं हो पा रहा है. सुधीर सिंह का कहना है कि इससे पहले भी उसकी पत्नी कई बार कोलकाता आना-जाना कर चुकी है. वह पत्नी की तलाश में दरभंगा, समस्तीपुर व कोलकाता का चक्कर लगा रहा है, लेकिन कहीं पता नहीं चल पा रहा है. इसके लिए दरभंगा के सिटी एसपी सहित मोरो थाना व एसएसपी को भी आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन