Darbhanga News: दरभंगा जंक्शन पर महिला ने दिया शिशु को जन्म

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: दरभंगा जंक्शन पर महिला ने दिया शिशु को जन्म

Darbhanga News:रेलवे टिकट जांच कर्मी की संवेदनशीलता एवं तत्परता से प्रसव वेदना से कराह रही एक महिला को न केवल चिकित्सकीय सुविधा मिली, बल्कि दरभंगा जंक्शन पर ही उसका प्रसव भी कराया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. रेलवे टिकट जांच कर्मी की संवेदनशीलता एवं तत्परता से प्रसव वेदना से कराह रही एक महिला को न केवल चिकित्सकीय सुविधा मिली, बल्कि दरभंगा जंक्शन पर ही उसका प्रसव भी कराया गया. बाद में प्रसूता को नवजात के साथ चिकित्सकीय जांच के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया. जानकारी के मुताबिक महिला शहीद एक्सप्रेस में सवार थी. जंक्शन के प्लेटफार्म पांच पर ट्रेन के पहुंचने पर टीसी स्क्वायर्ड के राजीव कुमार रंजन की नजर प्रसव वेदना से कराह रही महिला पर पड़ी. उन्होंने तत्क्षण दरभंगा के टीसी प्रेम कुमार को जानकारी दी. सूचना मिलते ही सीटीटीआइ चंदेश्वर राय स्वयं पहुंच गये. रेल अस्पताल के चिकित्सक को बुलाया गया. जंक्शन पर ही महिला का प्रसव कराया गया. प्रसूता व बच्चे दोनों स्वस्थ थे. परिजन ने घर लौटने की इच्छा जाहिर की, लेकिन उन्हें अन्य चिकित्सकीय जांच के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया. परिजनों ने रेल कर्मियों के सहयोग एवं तत्परता के लिए आभार जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन