जेएन कॉलेज नेहरा में एमएसयू ने चलाया सदस्यता अभियान, छात्रहित के मुद्दों पर संघर्ष का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

सदस्यता ग्रहण करती छात्राएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जेएन कॉलेज, नेहरा में मैथिल मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) ने एक सफल सदस्यता अभियान चलाया. छात्र-छात्राओं ने संगठन की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की और छात्रहित की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Msu Membership Drive: मनीगाछी स्थित जेएन कॉलेज, नेहरा में मंगलवार को मैथिल मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) की ओर से जोरदार सदस्यता अभियान चलाया गया. मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय कार्यकारिणी सदस्य मुस्कान मेहता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने संगठन की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर छात्रहित की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

कॉलेज की चारदीवारी और शैक्षणिक सुधार की मांग

अभियान के दौरान एमएसयू नेता रमेश ने कहा कि जेएन कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था कायम करने, नियमित कक्षाओं के संचालन, परिसर की चारदीवारी के निर्माण और अन्य बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए यूनियन लगातार संघर्ष करेगी.

छात्र संघ चुनाव को लेकर आंदोलन का ऐलान

यूनियन के नेताओं ने स्पष्ट किया कि समय पर डिग्री छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर भी व्यापक छात्र आंदोलन किया जाएगा. इस सदस्यता अभियान में शिवानी, राखी, गौरव और आदित्य प्रमुख रूप से सक्रिय रहे और छात्रों को संगठन से जोड़ा.

ये भी पढ़ें: 'टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत सर्राफा संघ की अनूठी पहल, 200 मरीजों को बांटी गई पोषण किट


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन