12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, पक्षकारों तक शत-प्रतिशत नोटिस पहुंचाने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा बैठक में निर्देश देते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों संग बैठक कर शत-प्रतिशत नोटिस तामिला सुनिश्चित करने और अधिक से अधिक मामलों के निपटारे के निर्देश दिए हैं. सुलह-समझौते योग्य आपराधिक, बैंक ऋण, बिजली, वन विभाग और ट्रैफिक चालान समेत अन्य मामले निपटाए जाएंगे.

विज्ञापन

दरभंगा: बिरौल न्यायालय परिसर में 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अजय कुमार शर्मा ने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निपटारा सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

विज्ञापन

लोक अदालत की सफलता के लिए हर संभव प्रयास का निर्देश

प्रधान जिला जज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए हर संभव प्रयास किया जाए. उन्होंने सभी न्यायालयों द्वारा पक्षकारों को जारी किये गये नोटिसों का ब्यौरा लिया और शत-प्रतिशत तामिला सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उन्होंने पारा विधिक स्वयंसेवकों और पीसी शाखा के अधिकारियों से भी लोक अदालत की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली.

थानाध्यक्षों को नोटिस पहुंचाने का सख्त निर्देश

बिरौल अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों को पक्षकारों तक नोटिस अनिवार्य रूप से पहुंचाने का सख्त निर्देश दिया गया. न्यायालय कर्मियों और अन्य हितधारकों से भी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन में सहयोग करने को कहा गया.

इन मामलों का होगा निपटारा

12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते योग्य आपराधिक मामलों के साथ बैंक ऋण, बिजली, माप-तौल, वन विभाग, मजदूरी, ग्राम कचहरी और ट्रैफिक चालान से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाएगा.

बैठक में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शिव कुमार, एसीजेएम विजय कुमार मिश्र, एसडीजेएम प्रभात और सिविल जज जूनियर डिवीजन राकेश कुमार दीपक मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

दरभंगा में पोखर में डूबने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, दो घंटे बाद परिजनों को मिली हादसे की सूचना

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन