पोखर में डूबने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, दो घंटे बाद परिजनों को मिली हादसे की सूचना

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा के लहेरियासराय में एक 12 वर्षीय छात्र की पोखर में डूबने से मौत हो गई. छात्र पांचवीं कक्षा में पढ़ता था और उसके माता-पिता हैदराबाद में काम करते हैं. घटना की जानकारी दो घंटे बाद परिजनों को मिली, जिससे परिवार में मातम पसर गया.

विज्ञापन

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के वाजितपुर चौक-किलाघाट स्थित सीएम आर्ट्स कॉलेज लॉज के समीप पोखर में डूबने से मंगलवार को 12 वर्षीय छात्र पियूष कुमार साहा की मौत हो गयी. मृतक वार्ड संख्या-23 निवासी श्रवण साहा का पुत्र था. पियूष पांचवीं कक्षा में पढ़ता था.

विज्ञापन

दो घंटे बाद परिजनों को मिली हादसे की सूचना

चाचा गुड्डू साह ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की है. हादसे की जानकारी परिजनों को करीब चार बजे फोन के माध्यम से मिली. सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पियूष के माता-पिता हैदराबाद के सिकंदराबाद में काम करते हैं. वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था. हादसे की सूचना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

घटना की जानकारी मिलते ही लहेरियासराय थाना और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. नगर थाना पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया.

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जानकारी ली और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की है.

घटना के कारणों की जांच कर रही पुलिस

स्थानीय लोगों के अनुसार, पियूष पोखर के समीप गया था, जहां डूबने से उसकी मौत हो गयी. हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुलिस जांच कर रही है. हादसे के बाद आसपास के इलाके में शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें

LNMU Graduation Exam: छठी सेमेस्टर की परीक्षा टालने की मांग, NSUI ने वीसी को सौंपा आवेदन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन