मिशन सवेरा के तहत अलीनगर में कार्यशाला, बाल विवाह और बंधुआ मजदूरी पर कड़ा प्रहार

Updated:
विज्ञापन

मिशन सवेरा के तहत अलीनगर में कार्यशाला, बाल विवाह और बंधुआ मजदूरी पर कड़ा प्रहार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मिशन सवेरा के तहत अलीनगर में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य मानव व्यापार, बाल श्रम, बाल विवाह और बंधुआ मजदूरी जैसी सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन करना है. प्रशासन और जनता की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

Awareness Workshop Organized: जिले के अलीनगर थाना परिसर में मिशन सवेरा के तहत संचालित कवच परियोजना के तत्वावधान में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया.कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मानव व्यापार,बाल श्रम,बाल विवाह और बंधुआ मजदूरी जैसी सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन करना है.कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ ललित कुमार मिश्रा और थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

विज्ञापन

सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जनसहभागिता जरूरी: बीडीओ

कार्यशाला को संबोधित करते हुए बीडीओ ललित कुमार मिश्रा ने कहा कि समाज से इन अपराधों और बुराइयों को जड़ से खत्म करने के लिए प्रशासन के साथ-साथ आम जनता की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है.हर बच्चे को शिक्षा,सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन का अधिकार है.उन्होंने अपील की कि कहीं भी बाल श्रम या मानव व्यापार की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें.

पुलिस सतर्क, गांव-गांव में चलेगा जागरूकता अभियान

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने कहा कि मानव व्यापार और बाल संरक्षण के मुद्दों पर पुलिस पूरी तरह संवेदनशील है.उन्होंने चौकीदारों और पुलिसकर्मियों को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत जानकारी देने के निर्देश दिए.

जुलाई तक चलेगा विशेष जनजागरूकता अभियान

प्रखंड समन्वयक बबीता कुमारी ने अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं का त्याग करने की अपील की.बताया गया कि जुलाई तक पंचायतों और गांवों में चौपाल,बैठक,रैली और जनसंवाद के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा.मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष मनेसुर रहमान समेत कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: सिर में गंभीर चोट लगने से पशु चिकित्सक की मौत


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन