Darbhanga:डीएमसीएच में जलजमाव एवं गंदगी के कारण सांप का प्रकोप

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

जगह-जगह जलजमाव एवं गंदगी के कारण डीएमसीएच में सांप का प्रकोप बढ़ गया है. दीपावली से एक दिन पूर्व कई विभागों में सांप देखे गए.

विज्ञापन

दरभंगा. जगह-जगह जलजमाव एवं गंदगी के कारण डीएमसीएच में सांप का प्रकोप बढ़ गया है. दीपावली से एक दिन पूर्व कई विभागों में सांप देखे गए. इससे कुछ देर के लिये मरीज व परिजनों के बीच अफरा- तफरी मच गयी. बचाव को लेकर परिसर में फॉगिंग करायी गयी. अस्पताल प्रबंधन ने जल जमाव दूर करने के लिए नगर निगम से संपर्क किया. अस्पताल में नियमित सफाई और फॉगिंग कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं हो.

कर्मचारियों ने बताया कि सांप विषैला नहीं था. पानी में रहने वाला सामान्य प्रजाति का सांप था, जो परिसर में जलजमाव के कारण वार्डों तक पहुंच गया था. बता दें कि अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में पिछले कई दिनों से लगातार जलजमाव की समस्या है. बारिश के बाद अस्पताल परिसर के कई हिस्सों में पानी भरा है. इससे मरीजों, डॉक्टरों और स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन