Darbhanga News: विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस के सामने भिड़ गये दो पक्ष, एक युवक गंभीर

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पोहद्दी बेला गांव में डायन के आरोप को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: घनश्यमपुर. घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पोहद्दी बेला गांव में डायन के आरोप को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. रविवार को पुलिस जांच के लिए पहुंची. पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने हो गए. जमकर मारपीट की. इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मालूम हो कि गांव के धर्मदेव लाल देव व संजय कुमार देव के बीच डायन कहने को लेकर विवाद हो गया. इसमें अविनाश कुमार देव गम्भीर रूप से घायल हो गया. घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घनश्यामपुर में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया. बताया जाता है कि इस मामले में शनिवार को संजय की पत्नी बेबी देवी ने छह लोगों के खिलाफ घनश्यामपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. पुअनि मुन्नी पाल कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से अलग-अलग पूछताछ कर रहे थे. पूछताछ के बाद जैसे ही पुलिस वहां से निकली, दोनों पक्ष फिर भिड़ गए. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन