Darbhanga News: सहरसा से बाइक चोरी के फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार

Darbhanga News:कुशेश्वरस्थान पुलिस ने सहरसा जिलान्तर्गत बैजनाथपुर थाना के गम्हरिया गांव में छापेमारी कर बाइक चोरी मामले में फरार दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया.
Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी. कुशेश्वरस्थान पुलिस ने सहरसा जिलान्तर्गत बैजनाथपुर थाना के गम्हरिया गांव में छापेमारी कर बाइक चोरी मामले में फरार दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्तों में गम्हरिया निवासी ब्रह्मदेव यादव के पुत्र दिलखुश यादव तथा कृष्ण कुमार यादव के पुत्र अनिस यादव शामिल हैं. थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना पर की गयी छापेमारी में दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इनके विरुद्ध थाना में बाइक चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज है. दोनों लम्बे समय से फरार चल रहे थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




