Darbhanga News: मैट्रिक परीक्षा की दूसरी पाली में बेहोश हुई तीन छात्राएं, मची अफरातफरी

Darbhanga News:मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन बुधवार को दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान तीन परीक्षार्थी छात्राएं अचानक बेहोश हो गयी.
Darbhanga News: बिरौल. मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन बुधवार को दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान तीन परीक्षार्थी छात्राएं अचानक बेहोश हो गयी. इससे कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी मच गयी. इसमें प्लस टू ओंकार उच्च विद्यालय सुपौल केंद्र पर दो एवं जेके कॉलेज केंद्र पर एक छात्रा बेहोश हो गयी. सूचना पर पहुंची मेडिकल टीम ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी उपचार किया. इसके बाद छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई. जानकारी के मुताबिक प्लस टू ओंकार उवि के केंद्राधीक्षक राम कुमार ठाकुर ने बताया कि दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान दो छात्राएं बेहोश हो गयी. इसकी सूचना तत्क्षण स्वास्थ्य विभाग को दी गयी. मेडिकल टीम पहुंची. दोनों का प्राथमिक उपचार किया. स्थिति सामान्य होने पर दोनों छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं. बेहोश छात्रा की पहचान गौड़ाबौराम प्रखंड के अधलायर निवासी श्रवण राम की पुत्री आरती कुमारी व कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के विसुनिया निवासी संजय राय की पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई. वहीं जेके कॉलेज केंद्र पर छात्रा पटनिया की संगम कुमारी परीक्षा के दौरान बेहोश हो गयी. वहां भी मेडिकल टीम ने तत्काल उपचार किया. इसके बाद वह भी परीक्षा में शामिल हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




