Darbhanga News: तीन बेंचों ने निबटाये 88 मामले, 29.88 लाख रुपये की हुई वसूली

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:स्थानीय व्यवहार न्यायालय में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 88 मामलों का निष्पादन किया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: बेनीपुर. स्थानीय व्यवहार न्यायालय में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 88 मामलों का निष्पादन किया गया. वहीं इस दौरान 29 लाख 88 हजार 210 रुपये की वसूली हुई. सफल संचालन के लिए तीन बेंचों का गठन किया गया था. पहले बैंच पर न्यायिक अधिकारी जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय व पैनल अधिवक्ता अरुण कुमार महतो ने 11 शमनीय आपराधिक वाद, एक विद्युत व एक एनआइ एक्ट वाद का निबटारा किया. इस बेंच पर दूरसंचार विभाग के पांच मामलों में आठ हजार 110 रुपये का समझौता कराया गया. वहीं दूसरे बेंच पर न्यायिक अधिकारी एसीजेएम संगीता रानी व पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्र ने 21 आपराधिक वाद, तीन विद्युत विभाग के मुकदमे का निबटारा किया. साथ ही सेंट्रल बैंक व बैंक आफ इंडिया के तीन मामलों में 47 हजार छह सौ रुपये का समझौता कराया. इसी बेंच पर विद्युत विभाग के मामले में चार हजार रुपये समझौते की राशि भी जमा करायी गयी. तीसरे बैंच पर न्यायिक अधिकारी एसडीजेएम अनुराग तिवारी व पैनल अधिवक्ता महेश्वर प्रसाद यादव ने एसबीआइ के 30 मामले में 22 लाख 68 हजार पांच सौ रुपये, पंजाब नेशनल बैंक के नौ मामलों में पांच लाख चार हजार रुपये व ग्रामीण बैंक के चार मामलों में एक लाख 60 हजार रुपये का समझौता कराते हुए सभी मामलों का निबटारा कराया. मौके पर अधिवक्ता संघ के महासचिव संजीव कुमार झा, सुशील कुमार चौधरी, रवींद्र कुमार चौधरी, आजाद आलम सहित कई अधिवक्ता, अधिवक्ता लिपिक, न्यायालय कर्मी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन