Darbhanga News: राघवेंद्र शर्मा मामले में प्रोन्नति को लेकर एक बार फिर से कवायद शुरू

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:फरवरी 2023 में जारी पत्र के आलोक में स्थापना कार्यालय ने एक बार फिर से शिक्षकों को प्रोन्नति देने से संबंधित कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. राघवेंद्र शर्मा एवं अन्य बनाम राज्य सरकार मामले में हाइकोर्ट के आदेश तथा प्राथमिक शिक्षा निदेशक के फरवरी 2023 में जारी पत्र के आलोक में स्थापना कार्यालय ने एक बार फिर से शिक्षकों को प्रोन्नति देने से संबंधित कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि डीइओ केएन सदा के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई शुरू की गई है. विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने डीइओ से मुलाकात कर विगत दो वर्षों से लंबित इस मामले में अविलंब कार्रवाई की मांग की थी. स्थापना डीपीओ संदीप रंजन ने प्रकाशित औपबंधिक सूची पर सेवाकालीन योग्यतावर्धन करने वाले अभ्यर्थी से सक्षम प्राधिकार से प्राप्त विभागीय अनुमति पत्र एवं मान्यता प्राप्त संस्थान से नियमित कोर्स में योग्यतावर्धन नहीं किए जाने के प्रमाण पत्र की स्व अभिप्रमाणित छायाप्रति तथा शपथ पत्र उपलब्ध कराने को कहा है. वहीं सेवा पूर्व शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी से मैट्रिक, अंतर स्नातक एवं शिक्षक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र तथा अंक प्रमाण पत्र की अभि प्रमाणित छायाप्रति जमा करने को कहा है. वहीं अंतर जिला स्थानांतरण से आए अभ्यर्थी से योगदान की तिथि का स्व घोषणा पत्र एवं सेवा पुस्तिका की छाया प्रति जमा करने के निर्देश दिए हैं. एक पक्ष के अंदर औपबंधिक सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि पर आपत्ति मांगी है. पत्र जारी होने से शिक्षकों में आशा बंधी है. टीचर्स क्लब के संयोजक सतीश चंद्र प्रसाद, प्राथमिक शिक्षक संघ के श्यामानंद आजाद, दरभंगा जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के सीताराम झा आदि ने डीइओ एवं डीपीओ के प्रति आभार जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन