Darbhanga News: पुलिस को चकमा देकर भाग गया डीएमसीएच में इलाजरत कैदी

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:डीएमसीएच में इलाजरत एक कैदी रविवार की देर रात पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. डीएमसीएच में इलाजरत एक कैदी रविवार की देर रात पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. घटना ने पुलिस व अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है. जानकारी के अनुसार कैदी शौचालय गया तथा पीछे की खिड़की तोड़कर भाग निकला. फरार बंदी की पहचान बेनीपुर अनमंडल के तारडीह प्रखंड के मछैता गांव निवासी सूरज कुमार झा के रूप में हुई है. वह विगत कई वर्ष से बेनीपुर उपकारा में काराधीन था. 19 अप्रैल को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उसे डीएमसीएच भेजा गया था. उसे यहां आइसीयू में भर्ती कराया गया. निगरानी के लिए तीन सिपाहियों की ड्यूटी लगायी गयी थी. कैदी के भागने से अस्पताल में मच गया हंगामा

रविवार की देर रात सूरज ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही प्रह्लाद कुमार से शौचालय जाने की बात कही. सिपाही उसे हथकड़ी पहनाकर शौचालय तक ले गया. शौचालय में जाने के बाद वह पीछे की खिड़की तोड़कर फरार हो गया. काफी देर तक उसके बाहर नहीं आने पर सिपाही ने अंदर झांक कर देखा तो अवाक रह गया. देखा कि शौचालय के पीछे की खिड़की टूटी हुई है और सूरज फरार हो गया है. इसके बाद अस्पताल में हंगामा मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गये. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. डीएमसीएच व आस-पास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. बेंता थाना के अलावा अन्य थाना की पुलिस भी उसके तलाश में जुट गयी. हालांकि वह नहीं मिला. निगरानी पर तैनात सिपाही के अनुसार सूरज मानसिक रूप से कमजोर था. पुलिस विभाग सूरज की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रहा है.

पूर्व में भी भाग चुका है सूरज

बताया जाता है कि सूरज पूर्व में भी एक बार इलाज के दौरान भाग चुका है. पूर्व में स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था. वहां से भी वह भाग गया था. हालांकि भागने के दूसरे दिन ही उसे बेनीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन