Darbhanga News: बैठक में उठा मनरेगा योजना में भारी लूट व अनियमितता का मुद्दा

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक अध्यक्ष राम साफी की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

Darbhanga News: अलीनगर. प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक अध्यक्ष राम साफी की अध्यक्षता में हुई. बैठक मनरेगा योजना में भारी लूट व अनियमितता समेत कई विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर हंगामेदार रही. सदस्य अरशे आजम ने आंगनबाड़ी केंद्रों की अनियमितता, विद्युत विभाग के कनीय अभियंता पर पब्लिक को इग्नोर करते रहने, मनरेगा में जमीनी स्तर पर कार्य नहीं होने के बावजूद राशि की निकासी करने संबंधी मुद्दा उठाते हुए इसकी जांच करने की बात कही. वहीं सदस्य शाम्भवी झा ने हरही पोखर व मंदिर की जमीन के अतिक्रमण किये जाने का मुद्दा उठाया. सदस्य रामभजन पासवान ने सीओ कुमार शिवम पर व्यक्ति विशेष के बल पर मामले को उलझा देने का आरोप लगाया. इसपर सीओ ने कहा कि ऐसी बात बिल्कुल नहीं है. समिति के उपाध्यक्ष मुस्लिम आजाद ने बिजली बिल में गड़बड़ी, जनवितरण प्रणाली दुकानों से राशन कम दिए जाने, आवास योजना के लिए हो रहे सर्वेक्षण कार्य में प्रत्येक व्यक्ति से एक हजार से 15 सौ रुपए लिए जाने का आरोप लगाया. अध्यक्षता कर रहे समिति के अध्यक्ष राम साफी ने आरोप लगाने के साथ मनरेगा से जवाब मांगते हुए जांच का आदेश दिया. साथ ही पांच योजना, जिसका लेबर पेमेंट हो गया है तथा मेटेरियल पेमेंट लगा हुआ है, लेकिन धरातल पर कोई काम अभी तक नहीं किया गया है, इसपर गरम रुख दिखाया. बैठक में नवगठित प्रखंड विश्वश्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्यों के अलावा बीडीओ मसलेहउद्दीन, एमओ मोनिका कुमारी, सीडीपीओ अंजू कुमारी, सहकारिता पदाधिकारी अमित कुमार, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे. इससे पूर्व प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर संयुक्त रूप से किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन