आंदोलन में भाग लेने संबद्ध शिक्षाकर्मी हुये पटना रवाना

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

28 अगस्त से पटना में चल रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन में भाग लेने के लिये यहां से काफी संख्या में शिक्षाकर्मी गुरुवार को रवाना हुये.

विज्ञापन

दरभंगा. संबद्ध कालेजों के शिक्षाकर्मियों की ओर से घाटानुदान नहीं वेतनमान की मांग को लेकर 28 अगस्त से पटना में चल रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन में भाग लेने के लिये यहां से काफी संख्या में शिक्षाकर्मी गुरुवार को रवाना हुये. शिक्षाकर्मियों ने बताया कि लगातार धरना प्रदर्शन और आंदोलन के बाद भी सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं होते देख नौ सितंबर से गांधी मैदान के निकट आमरण अनशन शुरू किया गया है. अनशनकारियों की हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही है. आंदोलनकारियों के समर्थन में कई संघ और महासंघ भी उतर गये हैं. अब सभी एकजुट होकर मांग के समर्थन में आंदोलन शुरू कर दिये हैं. प्रदेश के सभी संबद्ध कालेजों के शिक्षाकर्मियों से आंदोलनकारियों ने पटना में जुटने का आह्वान किया है.

शिक्षाकर्मियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तो सरकार के खिलाफ राज्य भर में अभियान चलाएंगे. वेतनमान की घोषणा तक आमरण अनशन जारी रहेगा. मांगों में वित्तानुदानित शिक्षाकर्मियों के संदर्भ में शिक्षा समिति की अनुशंसा को अविलंब लागू करते हुए परीक्षाफल आधारित अनुदान के बदले नियत मासिक वेतन सहित सभी सरकारी सुविधाएं देना, लंबित अनुदान का एकमुश्त भुगतान सीधे कर्मियों के बैंक खाता में करने, सेवानिवृत कर्मियों को मासिक पेंशन देने आदि शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन