Darbhanga News: उच्च माध्यमिक विद्यालय तुमौल में सम्मानित किये गये प्रतिभावान बच्चे

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:उच्च माध्यमिक विद्यालय तुमौल में बुधवार को समारोह का आयोजन कर दसवीं व बारहवीं कक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: अलीनगर. उच्च माध्यमिक विद्यालय तुमौल में बुधवार को समारोह का आयोजन कर दसवीं व बारहवीं कक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. अतिथियों ने सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के बाद उनका मनोबल बढ़ाया. निरंतर निष्ठा के साथ मेहनत जारी रखने की अपील की. कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना बनती है. माध्यमिक बोर्ड की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा समृद्धि कुमारी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली शिवानी कुमारी, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली अंशु कुमारी व बारहवीं बोर्ड परीक्षा के आर्ट संकाय की टॉपर निधि कुमारी, साइंस की टॉपर अंजली कुमारी आदि को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया. मौके पर पूर्व सरपंच मृत्युंजय मृणाल, भाजपा नेता शशिकांत झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन