Darbhanga : ट्रैक्टर के रोटावेटर से कुचलकर दसवीं के छात्र की मौत, मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga : ट्रैक्टर के रोटावेटर से कुचलकर दसवीं के छात्र की मौत, मचा कोहराम

अटही गांव में खेत में जुताई कर रहे ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से एक किशोर की मौत कुचलकर हो गयी.

विज्ञापन

बहेड़ी. अटही गांव में खेत में जुताई कर रहे ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से एक किशोर की मौत कुचलकर हो गयी. बताया जाता है कि अटही निवासी संजय यादव की ट्रैक्टर से चालक अवधेश झा खेत की जुताई कर रहा था. गांव के स्व. रामसागर चौपाल का 15 वर्षीय पुत्र रघुनंदन कुमार चौपाल ट्रैक्टर पर बैठा था. वह अचानक रोटावेटर पर चढ़कर उतरना चाहता था, इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह रोटावेटर की चपेट में आ गया. इससे कुचल कर उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना पर पुलिस वहां पहुंची. रोटावेटर के नीचे से खींचकर उसे बाहर निकाला. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुरज कुमार गुप्ता सदल-बल घटना स्थल पर पहुंचे. मामले की छानबीन की. मृतक दो भाई व तीन बहन में छोटा था. वह घर पर रहकर दसवीं की पढ़ाई करता था. उसका भाई पुणे में रहकर मजदूरी करता है. घटना स्थल पर मृतक की मां मुन्ना देवी, बहन कंचन देवी, सजन देवी, रूबी देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक पर जान-बूझकर साजिश के तहत बार-बार मोबाइल कर बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है. ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है. परिजनों के आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन