Darbhanga News: सांख्यिकी का जीवन के हर क्षेत्र में खास अहमियत

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर लनामिवि के पीजी गणित विभाग में सांख्यिकी के महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर लनामिवि के पीजी गणित विभाग में सांख्यिकी के महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई. इसमें दो दर्जन से अधिक छात्रों ने भाग लिया. मौके पर डॉ एसएन राय ने सांख्यिकी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सांख्यिकी के अनुप्रयोग पर चर्चा की. कहा कि वर्तमान व्यवसायिक दुनिया में सांख्यिकी के बिना कोई भी व्यवसाय संभव नहीं है. डॉ डीके यादव ने सांख्यिकी के क्षेत्र में कंप्यूटर के अनुप्रयोग की जानकारी दी. इससे संभावित शोध क्षेत्रों को रेखांकित किया. डॉ विपुल स्नेही ने सांख्यिकी में वर्तमान शोध क्षेत्रों एवं गणित की इस महत्वपूर्ण शाखा का अन्य क्षेत्रों में अनुप्रयोग पर होने वाले वर्तमान कार्यों की चर्चा की. धन्यवाद ज्ञापन संयोजक डॉ अभिमन्यु कुमार ने किया. उन्होंने सांख्यिकी, गणित, कंप्यूटर एवं इससे जुड़े शोध एवं अनुप्रयोग के गतिविधियों की छात्रों को जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन