ePaper

Darbhanga News: लापरवाह थानाध्यक्षों की एसएसपी ने लगायी क्लास

Updated at : 09 Dec 2024 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: लापरवाह थानाध्यक्षों की एसएसपी ने लगायी क्लास

Darbhanga News:एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने सोमवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था की समीक्षा की.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने सोमवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था की समीक्षा की. साथ ही कांडों के खुलासे आदि को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया. इस दौरान लापरवाह पुलिस अधिकारियों की एसएसपी ने क्लास लगायी. पुलिस कार्यालय, दरभंगा में हुई बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, सभी थानाध्यक्ष एवं सभी शाखा के प्रभारी शामिल थे. एसएसपी ने थानाबार लंबित कांड, नवंबर माह में प्रतिवेदित कांड, नवंबर माह में निष्पादित कांड की शीर्षवार क्रमशः हत्या, डकैती, लूट, दहेज हत्या आदि की समीक्षा की. लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर निर्देश दिया. खासकर प्रतिवेदित कांडों से 2.5 गुना से अधिक मामला लंबित नहीं रहे, इसे लेकर हिदायत दी. एससीएसटी (60 दिनों के अंदर), पॉस्को-सड़क दुर्घटना के कांडों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर निष्पादित करने को कहा. त्वरित गति से निष्पादन काे लेकर कांडों के अभियुक्तों की गिरफ्तारी वारंट, इश्तेहार, कुर्की को लेकर एवं विशेष-अविशेष कांडो में पर्यवेक्षण टिप्पणी निर्गत करने को लेकर दिशा-निर्देश दिया.

हर बुधवार एवं शनिवार को मामलों की करें समीक्षा

कहा कि प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को अनुसन्धान मीटिंग में वरीय पदाधिकारी- पर्यवेक्षी पदाधिकारी- थानाध्यक्ष द्वारा सभी अनुसंधानकर्ता से जख्म जांच रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट, वारंट, इश्तेहार, कुर्की के कारण लंबित कांडों का रिपोर्ट लें. राज्य से बाहर अभियुक्त की गिरफ्तारी के कारण लंबित कांडों का रिपोर्ट लें एवं कांड निष्पादन त्वरित गति से करें.

शराब विनष्टीकरण का मांगा प्रस्ताव

एसएसपी ने कहा कि सीसीए, गुंडा, डोसियर प्रस्ताव एवं शराब कांडों की समीक्षा की. एक माह से अधिक समय से जब्त शराब का विनष्टीकरण प्रस्ताव सात दिनों के अंदर भेजने को कहा. साथ ही थानों में ठीक से कार्य बंटवारा नहीं करने वाले, मिशन 75 के तहत कांडों का कम निष्पादन करने वाले थानाध्यक्षों को हिदायत दी. मुख्यमंत्री ई-डेसबोर्ड, जन शिकायत, जॉब रिलीटेड कैरेक्टर वेरिफिकेशन, पासपोर्ट वेरिफिकेशन, अभियोजन कोषांग के कार्यों पर भी चर्चा की गई. सभी पुलिस पदाधिकारी को ई – साक्ष्य ऐप के संबंध में जानकारी दी गई. पुलिस मुख्यालय पटना द्वारा पुअनि कोटि से पुनि कोटि में प्रोन्नत घनश्यामपुर के थानाध्यक्ष अजीत कुमार को एसएसपी ने स्टार लगाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन