दरभंगा एयरपोर्ट पर रनवे मेंटेनेंस का असर, दिल्ली जाने वाली अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट रद्द

Updated:
विज्ञापन

Darbhanga-Airport-Maintenance-Runway-Flights-Affected-Delhi-Flight-Cancelled-Passenger-Updates

Darbhanga Airport Maintenance: दरभंगा हवाई अड्डे पर शनिवार को रनवे मेंटेनेंस के चलते विमान परिचालन बाधित रहा और दिल्ली जाने वाली अकासा एयरलाइंस की उड़ान रद्द कर दी गई.

विज्ञापन

दरभंगा से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Darbhanga Airport Maintenance: दरभंगा हवाई अड्डे पर रनवे मेंटेनेंस कार्य के कारण शनिवार को विमान परिचालन मुख्य रूप से प्रभावित रहा. रनवे पर आवश्यक तकनीकी सुधार और रख-रखाव को लेकर सुबह के समय विमानों की आवाजाही बाधित हुई, जिसका सीधा असर कई उड़ानों के शेड्यूल पर पड़ा और इसके चलते दरभंगा से दिल्ली जाने वाली एक मुख्य उड़ान को रद्द करना पड़ा.

जानकारी के लिए एयरलाइंस काउंटरों पर भटकते रहे यात्री

हवाई अड्डा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट पर रनवे के नियमित रख-रखाव और अन्य जरूरी तकनीकी कार्यों को लेकर शनिवार सुबह परिचालन में परेशानी आई. इसके कारण निर्धारित समय पर कुछ विमानों का संचालन नहीं हो सका और विमान अपने तय समय से देरी से उड़े. अचानक हुए इस बदलाव के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और वे उड़ानों की सटीक स्थिति जानने के लिए लगातार संबंधित एयरलाइंस के काउंटरों और हेल्पलाइन पर संपर्क करते दिखे. अधिकारियों के मुताबिक, हर शनिवार को मेंटेनेंस को लेकर ऐसी ही स्थिति रहती है.

शनिवार को केवल 10 विमानों से 1666 यात्रियों ने की यात्रा

रनवे मेंटेनेंस के असर के चलते शनिवार को दरभंगा एयरपोर्ट से कुल 10 विमानों का ही परिचालन हो सका, जिसके माध्यम से 1666 यात्रियों ने अपनी यात्रा पूरी की. वहीं इससे ठीक एक दिन पहले यानी शुक्रवार को इस एयरपोर्ट से कुल 14 फ्लाइट्स का सफल संचालन किया गया था, जिसमें रिकॉर्ड 2521 यात्रियों ने हवाई सफर का आनंद लिया था.

बुनियादी ढांचे में सुधार की मांग

गौरतलब है कि वर्तमान में दरभंगा एयरपोर्ट से देश के प्रमुख महानगरों जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु व हैदराबाद के लिए नियमित उड़ानें संचालित की जा रही हैं. 8 नवंबर 2020 को व्यावसायिक रूप से शुरू हुए इस एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. पैसेंजर्स की भारी तादाद को देखते हुए अब एयरपोर्ट पर नागरिक सुविधाओं के विस्तार और आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को और अधिक बेहतर व बड़ा करने की मांग भी लगातार जोर पकड़ रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन