Darbhanga News: मुंबई रूट पर तीन घंटे लेट से उड़ा स्पाइसजेट का विमान

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:दरभंगा हवाई अड्डा से विमानों के लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं. सोमवार को मुंबई रूट पर स्पाइसजेट का जहाज तीन घंटा लेट से यात्रियों को लेकर रवाना हुआ.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा हवाई अड्डा से विमानों के लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं. सोमवार को मुंबई रूट पर स्पाइसजेट का जहाज तीन घंटा लेट से यात्रियों को लेकर रवाना हुआ. इस कारण यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. जानकारी के अनुसार फ्लाइट संख्या एसजी 116 को सुबह 09.30 बजे टेक ऑफ करना है, लेकिन फ्लाइट तीन घंटे बाद दोपहर 12.45 बजे यात्रियों को लेकर रवाना हुआ. बताया गया कि मुंबई से विमान एसजी 115 सुबह नौ बजे के स्थान पर सुबह 10.52 बजे यहां पहुंचा. इस कारण फ्लाइट के टाइम टेबल पर असर पड़ा. मुंबई रूट पर अकासा का विमान करीब एक घंटा बाद दोपहर 01.40 बजे के बजाय दोपहर 02.53 बजे यहां से टेक ऑफ किया. अन्य रूटों पर विमानों का परिचालन समय से होने की जानकारी है. इधर, दिल्ली रूट पर स्पाइसजेट का एक भी विमान नहीं उड़ा.

दरभंगा से कुल 14 प्लेन का हुआ आना- जाना

दरभंगा एयरपोर्ट से रविवार को कुल 14 विमानों की आवाजाही हुई. दिल्ली व मुंबई रूट पर कुल आठ प्लेन उड़े. बेंगलुरू, कोलकाता, हैदराबाद रूट पर दो- दो यानी आधा दर्जन विमानों का आना- जाना हुआ. विदित हो कि दरभंगा से पांच रूटों पर सीधी विमान सेवा है. रविवार को 16 विमानों में 2495 लोगों ने यात्रा की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन