Darbhanga News: चार घंटे लेट से मुंबई के लिए उड़ा स्पाइसजेट का विमान

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:दरभंगा हवाई अड्डा से विमानों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा हवाई अड्डा से विमानों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं. रविवार को मुंबई के लिये स्पाइसजेट का जहाज नियत समय से चार घंटे बाद यात्रियों को लेकर रवाना हुआ. इस कारण यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. खासकर भीषण गर्मी में परेशानी और बढ़ गयी. जानकारी के अनुसार फ्लाइट संख्या एसजी 116 को समय अनुसार सुबह 09.30 बजे यहां से टेक ऑफ करना है, लेकिन आज फ्लाइट दोपहर करीब 01.42 बजे टेक ऑफ किया. अन्य रूटों पर विमानों का परिचालन करीब-करीब ससमय होने की जानकारी मिली है.

दरभंगा से 14 प्लेन का हुआ आवागमन

दरभंगा एयरपोर्ट से रविवार को कुल 14 विमानों की आवाजाही हुई. इसमें दिल्ली के लिये छह विमानों की सर्विस दी गयी. मुंबई के लिये चार फ्लाइट का परिचालन हुआ. कोलकाता व हैदराबाद के लिये दो-दो यानी चार विमानों का आवागमन हुआ. वहीं बेंगलुरु के लिये स्पाइसजेट का इकलौता विमान नहीं उड़ा. इस कारण आपात स्थिति में बेंगलुरु जाने वाले पैसेजरों को पटना से यात्रा करनी पड़ी. विदित हो कि दरभंगा से पांच रूटों पर सीधी विमान सेवा संचालित की जा रही है, लेकिन स्लॉट के मुताबिक सर्विस नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी होती है. शनिवार को 12 विमानों में 1930 लोगों ने यात्रा की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन