Darbhanga News: क्षेत्र में प्रतिदिन रात्रि गश्ती और पैदल मार्च सुनिश्चित करें थानाध्यक्ष : एसडीपीओ

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 06 Sep 2025 10:18 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:अनुमंडल पुलिस कार्यालय के सभागार में शनिवार को एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई.

विज्ञापन

Darbhanga News: बिरौल. अनुमंडल पुलिस कार्यालय के सभागार में शनिवार को एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष शामिल हुए. एसडीपीओ ने आगामी दुर्गा पूजा, धनतेरस, दीपावली जैसे पर्व-त्योहार व विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने का निर्देश दिया. कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान भीड़-भाड़ बढ़ जाती है, ऐसे में अपराधियों की सक्रियता भी अधिक रहती है. इसलिए थानाध्यक्षों को क्षेत्र में प्रतिदिन रात्रि गश्ती और पैदल मार्च सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं थानावार लंबित मामलों की समीक्षा की. इस दौरान एसडीपीओ ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. एसडीपीओ ने गुंडा पंजी, सीसीए और सीसीए-12 से जुड़े मामलों की विस्तार से समीक्षा की. नये दर्ज मामलों में तत्काल गिरफ्तारी की बात कही. सुपौल बाजार, घनश्यामपुर, पाली व कुशेश्वरस्थान बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सिविल ड्रेस में पुलिस बल तैनात करने का आदेश दिया. बिना कारण इधर-उधर घूमने वाले युवकों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करने व बैंकों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया. एसडीपीओ ने कहा कि सभी सरकारी बैंकों के पास सिविल ड्रेस में विशेष पुलिस टीमें मौजूद रहेंगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. उन्होंने किसी थाना क्षेत्र में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित थानाध्यक्ष पर वरीय अधिकारियों से कार्रवाई के लिए लिखे जाने की चेतावनी भी दी. मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर महफूज आलम, पुलिस निरीक्षक अमृतलाल वर्मन, बिरौल थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, जमालपुर के मुकेश कुमार, बड़गांव की वीना कुमारी, घनश्यामपुर के बलवंत कुमार, कुशेश्वरस्थान के अंकित कुमार चौधरी और तिलकेश्वर के केसरी नंदन राम सहित एसडीपीओ कार्यालय के रंजीत कुमार सिंह एवं अजित कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन