घनश्यामपुर में कांग्रेस की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, 10 सूत्री मांगों पर अड़े कार्यकर्ता

सांकेतिक तस्वीर
घनश्यामपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है. कार्यकर्ता अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर अड़े हुए हैं और प्रशासन से लिखित आश्वासन की मांग कर रहे हैं.
Darbhanga News: घनश्यामपुर प्रखंड के रसियारी जाने वाले मुख्य मार्ग स्थित यात्री शेड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की 10 सूत्री मांगों को लेकर शुरू हुई भूख हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही. कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की और स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक अनशन जारी रहेगा.
Ghanshyampur News: 10 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन
अनशनकारियों की प्रमुख मांगों में सभी पंचायत भवनों में RTPS काउंटर चालू करना, सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित एएनएम की नियुक्ति, सार्वजनिक पुस्तकालय की स्थापना, सभी वार्डों में नाला निर्माण एवं जलजमाव का स्थायी समाधान, समय पर वृद्धा पेंशन भुगतान, शुद्ध पेयजल, स्ट्रीट लाइट और बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध कराना शामिल है.
बीडीओ ने की वार्ता, नहीं बनी सहमति
प्रखंड विकास पदाधिकारी रमण सिन्हा ने अनशन समाप्त कराने की पहल करते हुए आंदोलनकारियों से वार्ता की. हालांकि अनशनकारियों ने कहा कि केवल मौखिक आश्वासन से काम नहीं चलेगा. उन्होंने मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही अनशन समाप्त करने की बात कही.
कार्यकर्ताओं ने आंदोलन जारी रखने का किया ऐलान
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन आम जनता की बुनियादी समस्याओं से जुड़ा है. यदि प्रशासन ने शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा.
यह भी पढ़ें: कमतौल में बारिश का इंतजार, सूखे खेतों से किसानों की बढ़ी चिंता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










