दरभंगा: दृष्टिहीन और दिव्यांग परिवार को मिला नया पक्का मकान, ट्रस्ट ने सौंपी चाबी

ट्रस्ट द्वारा बनाया गया नया समर्थ कबीर के सुदामा का महल | Prabhat Khabar Network
संत रामपाल महाराज की प्रेरणा से संचालित मुनींद्र धर्मार्थ ट्रस्ट ने काजी बहेड़ा गांव में दृष्टिहीन शंकर चौपाल और उनके दिव्यांग बेटे के बेसहारा परिवार को नया पक्का मकान 'समर्थ कबीर के सुदामा का महल' भेंट किया है. चार कमरों और सभी मूलभूत सुविधाओं से लैस यह घर परिवार के लिए उम्मीद की किरण बना है.
Darbhanga News: जाले प्रखंड के काजी बहेड़ा पंचायत स्थित काजी-बहेड़ा गांव में दृष्टिहीन शंकर चौपाल और उनके दिव्यांग बेटे के बेसहारा परिवार को बुधवार को नया पक्का मकान उपलब्ध कराया गया. संत रामपाल महाराज की प्रेरणा से संचालित मुनींद्र धर्मार्थ ट्रस्ट की अन्नपूर्णा मुहिम के तहत परिवार को सुविधायुक्त आवास 'समर्थ कबीर के सुदामा का महल' भेंट किया गया.
गृह प्रवेश समारोह में सौंपी गई नए घर की चाबी
गृह प्रवेश समारोह के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में परिवार को नए मकान की चाबी सौंपी गई. इस अवसर पर जरूरतमंद परिवार के लिए बनाए गए आवास को सामाजिक सहयोग और सेवा का उदाहरण बताया गया.
चार कमरे समेत सभी मूलभूत सुविधाओं से लैस है मकान
ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि मकान में चार कमरे, शौचालय, बाथरूम, आधुनिक रसोई, बिजली की फिटिंग तथा पानी की टंकी और नल की व्यवस्था की गई है. परिवार को सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध कराया गया है.
जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला परिषद प्रतिनिधि जुल्करनैन, जिला परिषद सदस्य रंजना कुमारी, बंधौली पंचायत के मुखिया सनाउल्लाह अशरफ, सरपंच राम प्रताप चौपाल, काजी बहेड़ा के पूर्व मुखिया महेश प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: दरभंगा: नाव के इंतजार में छूट रही कक्षाएं, ग्रामीणों ने व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










